गढ़वा : 24 घंटे से युवक का शव आहर के भव में फंसा, शव निकालने के लिये ग्रामीणों ने आहार को काटकर बहाया पानी

Prabhat Today Network, Oct 10 , 2020


गढ़वा : गढ़वा सदर प्रखंड के अचला नावाडीह में भोल भुईयां का 35 वर्षीय पुत्र उमेश भुईयां की गांव में स्थित आहर के ह्यूम पाइप (भव) में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई है। घटना शुक्रवार शाम चार बजे की है। उसका शव अभी भी भव में फंसा हुआ है। लगभग 20 घंटे बाद भी उसके शव को निकालने में प्रशासन विफल रहा है।

कई स्तरों पर प्रयास करने के बाद सफलता नहीं मिलने पर प्रशासन आहार को काटकर पानी बहा रहा है। इससे फसल पटवन पर बुरा असर पड़ेगा।

बताते चले कि किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर उमेश भुईयां आहर का पानी निकालने गया था। पानी निकलने के दौरान वह भव में जाकर फंस गया। इतना बुरी तरह से फंस गया कि उसे निकालना मुश्किल हो गया। उमेश भुईयां को निकालने का काफी प्रयास ग्रामीणों ने किया, लेकिन शव को नहीं निकाल पाए।

ग्रामीणों ने हाईड्रा को बुला कर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बल्कि हाईड्रा शव का हाथ  कबाड़ दिया। 

गढ़वा प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया। फिर वहां से प्रशासन पुनः गढवा थाना लौट गई। प्रशासन के द्वारा बोला गया कि अब शव को सुबह निकाला जाएगा। 

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन आकर चला गया। कुछ भी सहयोग नहीं किया। सुबह में शव निकालने को कहा गया, तब तक शव भव में ही फंसा रहा। आहर में बहुत सारी मछली है। शव को खाने लगेंगे। यही मामला बड़े लोगों का रहता तो शव कब का ही निकल चुका होता। शव को फंसे हुए 24 घंटे हो गये।

ग्रामीणों में प्रशासन को लेकर काफी आक्रोश है। ग्रामीणों की मदद से नहर को काट कर पानी निकाला जा रहा है। हालांकि प्रशासनिक कारवाई के डर से कोई जेसीबी मशीन नहीं भेजा। क्योकि प्रशासन जेसीबी मालिक पर एफआईआर कर सकती है।

480 एकड़ भूमि में पटवन पर पड़ेगा असर

आहार को काटे जाने से खेतों में सिंचाई सुविधा पर बुरा असर पड़ेगा। ग्रामीणों के अनुसार 480 एकड़ खेत में पटवन के लिए पानी नहीं मिल पाएगा। 

क्या कर रहा था उमेश भुईयां ?

ग्रामीणों के अनुसार आहार में पानी ज्यादा भर गया था। ऐसे में खेत में पानी ज्यादा भर गया था। आहार का पानी निकालने के लिए उमेश भुईयां को काम पर लगाया गया था। 

पानी निकालने के दौरान अचानक उमेश पानी निकलने वाले हिस्से में जाकर फंस गया। घटना की जानकारी शुक्रवार की शाम 4 बजे हुई। उस समय से ग्रामीण शव निकालने में लगे हुये हैं।

गढवा

आज का राशिफल