राज्य में पूर्व में जितनी भी सरकार बनी, जनता की किसी ने नहीं सुनी : मंत्री मिथिलेश

Prabhat Today Network, Nov 20 , 2023



पंसस सहित 50 से अधिक लोग भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल 



गढ़वा : जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत तीसर टेटूका के पंचायत समिति सदस्य सहित 50 से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। सोमवार को गढ़वा विधायक सह प्रदेश के पीएचईडी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी लोग पार्टी में शामिल हुये। मंत्री ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से संतोष कुमार चंद्रवंशी, बीडीसी संजय कुमार चंद्रवंशी, करेश चंद्रवंशी, डब्लू चंद्रवंशी, रंजीत चंद्रवंशी, महेंद्र साह, विजय चंद्रवंशी, कृष्णा चंद्रवंशी, चुन्नू चंद्रवंशी, रमेश चंद्रवंशी, लक्ष्मण चंद्रवंशी, राम सागर चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, उमेश चंद्रवंशी, राम अवतार यादव, बली चंद्रवंशी, नंदू चंद्रवंशी, रामचंद्र रजवार, उदय चंद्रवंशी, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, रंजीत चंद्रवंशी, रामचंद्र ठाकुर, सीताराम ठाकुर, अनिल चंद्रवंशी, अरविंद ठाकुर, आशीष कुमार रवि, सूरज चंद्रवंशी, विजय चंद्रवंशी, राजकुमार भुइयां, भूपेंद्र चंद्रवंशी, कुंदन रजवार, पचिया देवी, राजकुमार चंद्रवंशी आदि के नाम शामिल हैं। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि वे लोग झारखंड की हेमंत सरकार एवं मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बेहतर कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री ठाकुर के नेतृत्व में गढ़वा का तीव्र गति से विकास हो रहा है। ऐसा कार्य इससे पूर्व कभी नहीं हुआ था। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र की चाभी जनता के हाथ में है। जनता तो अपनी सरकार बनाकर अपना काम कर देती है, परंतु इससे पहले जितनी भी सरकार झारखंड में बनी, किसी ने जनता की नहीं सुनी। झामुमो ही एकमात्र माटी की पार्टी है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे राज्य में जनहित के बेहतर कार्य किये जा रहे हैं। मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, दिलीप गुप्ता, नवीन तिवारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

अब तक

आज का राशिफल