मंत्री आवास पर भगवान भास्कर को 25 सूप से दिया गया अर्घ्य

दउरा ले जाते मंत्री
मंत्री ने की गढ़वा सहित पूरे राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना
गढ़वा : सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित छठ महापर्व में भगवान भास्कर को 25 सूप से अर्घ्य दिया गया। मंत्री के आवास पर उनकी भाभी अनीता ठाकुर एवं सासू मां ने छठ महापर्व की थी। मंत्री श्री ठाकुर ने भगवान भास्कर से गढ़वा सहित पूरे राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस महापर्व में मंत्री के सभी परिजन शामिल हुये। मौके पर मंत्री आवास पर प्रसाद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। ज्ञात हो कि मंत्री श्री ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर पिछले चार वर्षों से लगातार छठ महापर्व होते आ रहा है। छठ के मौके पर मंत्री आवास का माहौल पूरी तरह से बदल जाता है। पूरा आवास एवं आसपास का क्षेत्र भक्तिमय बना रहता है। एक सप्ताह पूर्व से ही छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो जाती है। महापर्व में शामिल होने के लिये जिले के सभी अधिकारियों सहित काफी संख्या में प्रबुद्धजनों, आमजनों, पार्टी के कार्यकर्ताओं आदि को आमंत्रित किया जाता है। मंत्री आवास पर आयोजित होने वाले छठ महापर्व की अपनी अलग ही रंग होती है। मंत्री श्री ठाकुर सूबे के राजनीति में जिस तरह से अपनी अलग पहचान बनाये हैं, उसी तरह ये धार्मिक कार्यों के आयोजन में भी इनकी अलग पहचान है। वे सभी धार्मिक कार्यों के आयोजन में काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इस महापर्व में मंत्री के सभी परिजन बड़े भाई अमरनाथ ठाकुर, रंजीत कुमार ठाकुर, विनय ठाकुर, चंचल ठाकुर, सुनैना ठाकुर, रोजी ठाकुर, अनीता ठाकुर, सुभद्रा ठाकुर, सत्या ठाकुर, बहन, बहनोई, सास, ससुर सभी परिजन, रिश्तेदार शामिल हुये।