बड़गढ़ में पीएम जनमन योजना से बनेंगी 7.70 किलोमीटर लंबी दो सड़कें
केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
- सांसद बीडी राम ने किया शिलान्यास
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा जिले के बड़गढ़ प्रखंड में रविवार को सांसद विष्णु दयाल राम ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम जनमन) के तहत दो महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया। इन दोनों सड़कों का निर्माण कुल 7.70 किलोमीटर लंबाई में करीब 7.12 करोड़ रुपये की लागत से कराया जायेगा।
साथ ही ग्रामीणों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। मौके पर सांसद ने जनसभा को संबोधित करते हुये भंडरिया एवं बड़गढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिये यथासंभव पहल करने का भरोसा दिलाया।
समाचार एवं दैनिक ई-पेपर प्रकाशन डेस्क