जमशेदपुर में बैंक में दिनदहाड़े डकैती, 42 लाख नकद और गहने लूटकर फरार
बंशीधर न्यूज
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की। रेनकोट पहने 5-6 अपराधियों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार के साथ बंदूक की बट से मारपीट की गई।
इसके बाद अपराधियों ने बैंक मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर चेस्ट खुलवाया और 42 लाख रुपये से अधिक नकदी तथा लॉकर में रखे स्वर्णाभूषण लूट लिये। वारदात के बाद अपराधी दो बाईकों से फरार हो गये।
सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकानों और रास्तों पर छापेमारी व चेकिंग कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0