करमा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबे पांच लोगों की हुई मौत, मातम
बंशीधर न्यूज
मेदिनीनगर/चैनपुर : कोयल नदी में करमा पूजा विसर्जन के दौरान डूबने से हुई पांच लोगों की मौत के बाद मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया पतरिया गांव निवासी बाबूलाल सिंह के 18 वर्षीय पुत्र नीतिश कुमार सिंह, पुरनी ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार ठाकुर, संजय सिंह के 12 वर्षीय पुत्र राजा सिंह, तिलकधारी पासवान के 16 वर्षीय पुत्र विशाल पासवान एवं सुनील सिंह के 8 वर्षीय पुत्र हेमंत कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।
बताया गया कि करमा पूजा के विसर्जन के दौरान सभी कोयल नदी में गये थे। इसी दौरान नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में मातम पसर गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0