शिक्षक के घर से नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
बंशीधर न्यूज
रेहला : रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने शिक्षक सुमंत तिवारी (54) के पक्के मकान में पीछे की सीढ़ी के रास्ते घुसकर नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिये। घटना बीती रात करीब एक से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है।
पीड़ित शिक्षक सुमंत तिवारी ने रेहला थाना में दिये आवेदन में बताया है कि चोर घर से 12 हजार रुपये नकद, सोने की तीन अंगूठियां, एक जोड़ी पायल समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गये हैं। चोरी गये सामानों की कुल कीमत लाखों रुपये बताई गई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस सब इंस्पेक्टर विक्रम सील ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0