श्री बंशीधर नगर के युवा कपड़ा व्यवसायी अरुण कुमार का निधन, शोक

Aug 31, 2026 - 08:39
श्री बंशीधर नगर के युवा कपड़ा व्यवसायी अरुण कुमार का निधन, शोक

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर के युवा कपड़ा व्यवसायी अरुण कुमार का अहले सुबह रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। उन्हें डेंगू की शिकायत थी। परिजनों के मुताबिक उन्हें बुखार की शिकायत होने पर श्री बंशीधर नगर एवं गढ़वा से इलाज चल रहा था। यहां ठीक नहीं होने पर उन्हें डाल्टनगंज में भर्ती कराया गया था।

डाल्टनगंज में भी कोई सुधार नहीं होने एवं स्थिति और गंभीर होने पर रविवार की रात उन्हें रांची के ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अहले सुबह निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही श्री बंशीधर नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

उधर घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। बड़ी संख्या में लोगों ने मृतक के घर पहुंच कर दुख जताया तथा परिजनों को सांत्वना दी। अरुण कुमार का शव रांची से शाम तक वापस श्री बंशीधर नगर आने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 1
Sad Sad 3
Wow Wow 0