आयुक्त ने अनुमंडल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

आयुक्त ने अनुमंडल अस्पताल का किया औचक

May 30, 2026 - 19:23
आयुक्त ने अनुमंडल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

बंशीधर न्यूज 

श्री बंशीधर नगर : प्रमंडलीय आयुक्त कुमूद सहाय ने शनिवार को अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर कमियां उजागर होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये आयुक्त ने डीएस को कड़ी फटकार लगाई तथा तत्काल व्यवस्था में सुधार करने का कड़ा निर्देश दिया।

साथ ही उन्होंने अस्पताल से अनुपस्थित डॉक्टर एवं कर्मियों का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि बेहतर कार्यप्रणाली, समयपालन और जवाबदेही से ही आम जनता को सरकारी सेवाओं का वास्तविक लाभ मिल सकेगा। बुखार से तड़पता रहा बच्चा, गायब मिले डॉक्टर अनुमंडल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि मरीजों की भारी भीड़ के बावजूद कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित थे। अस्पताल में केवल एक चिकित्सक मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान एक तेज बुखार से पीड़ित बच्चे को बिना चिकित्सकीय जांच के पाया गया।

वह बुखार से तड़प रहा था, यह देखकर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, भर्ती मरीजों की निगरानी और आपातकालीन सेवाओं को हर हाल में बेहतर बनाया जाय। ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके।

 गंदगी देख भड़की आयुक्त, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर, वार्ड एवं शौचालयों में गंदगी और अव्यवस्था भी सामने आई। इस पर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुये डीएस को कड़ी फटकार लगाई तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ अस्पताल ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा की पहली शर्त है। अस्पताल के निरीक्षण के मौके पर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, अनुमंडल अस्पताल की डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी समेत कई कर्मी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0