कोलझिकी मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता सस्पेंड
सीमेंटेड कुर्सी खरीद में गड़बड़ी
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : राज्य सरकार ने 15 वें वित्त आयोग की राशि से सीमेंटेड कुर्सियों की खरीद में गड़बड़ी और पंचायत सहायक के चयन में प्रक्रिया का उल्लंघन करने के आरोप में नगर ऊंटारी प्रखंड के कोलझिकी पंचायत के मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता पर कार्रवाई की है। राज्य के पंचायती राज विभाग ने मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता को निलंबित करते हुये उनकी वित्तीय शक्ति समेत सभी शक्तियां तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दी हैं।
उक्त विभागीय आदेश पर मंत्री की मंजूरी भी प्राप्त है। उक्त कार्रवाई डीसी गढ़वा की अनुशंसा के आधार पर मुखिया के विरुद्ध की गई है। मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध की गई शिकायत की जांच में 15 वें वित्त आयोग मद से अनुपयुक्त सीमेंटेड कुर्सियों की खरीद कर उन्हें व्यक्तिगत स्थानों पर अधिष्ठापित कराने संबंधी आरोप की पुष्टि हुई।
विभागीय निर्देशों की अनदेखी कर एक ही आपूर्तिकर्ता एमएस उमा डिजिटल प्वाइंट से अलग-अलग तिथियों में कुल 8.80 लाख रुपये की कुर्सियां खरीदे जाने संबंधी आरोपों की पुष्टि हुई है। उक्त मामले में तत्कालीन बीडीओ द्वारा मुखिया से मांगे गये स्पष्टीकरण का जवाब असंतोषजनक पाये जाने पर उनके सस्पेंशन की प्रक्रिया शुरू हुई।
उधर पंचायत सहायक के चयन के लिये आहूत ग्रामसभा को रद्द करने का आरोप है। जांच दल की रिपोर्ट डीडीसी के मंतव्य और डीसी की अनुशंसा के आधार पर पंचायती राज विभाग ने मुखिया को सस्पेंड करने का निर्णय लिया है।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
1
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1