स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण सेवाओं व मरीजों की सुरक्षा पर दिया गया जोर

Oct 8, 2026 - 10:04
स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण सेवाओं व मरीजों की सुरक्षा पर दिया गया जोर

एनक्यूएएस मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाईटी एवं पिरामल फाउंडेशन के संगम कोलैबोरेटिव टीम के तत्वावधान में यहां ट्रॉमा सेंटर के सभागार में एनक्यूएएस चेकलिस्ट पर एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल अस्पताल के डीएस डॉ गोखुल प्रसाद ने की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता सुधार की संस्कृति को मजबूत करना तथा एनक्यूएएस मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में डॉ गोखुल प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुये स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में एनक्यूएएस मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

 साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान डॉ गोखुल प्रसाद के द्वारा एनक्यूएएस चेकलिस्ट के विभिन्न पहलुओं, स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता मानकों के अनुपालन, आवश्यक दस्तावेजीकरण, मरीजों की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर गुणवत्ता सुधार से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया।

साथ ही प्रतिभागियों को मानकों के अनुरूप संस्थानों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिये आवश्यक बिंदुओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डीक्यूएसी जयराम मेहता, बाम राजीव रंजन सहित पिरामल फाउंडेशन संगम कोलैबोरेटिव टीम की सीनियर मैनेजर परवेज खान, प्रोग्राम लीड सोमेन सौ, गांधी फेलो भारत, दर्पण के साथ अमित कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में सभी संबंधित सीएचओ, एएनएम एवं एमपीडब्ल्यू सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0