विश्रामपुर में राहत क्लिनिक सील

Sep 30, 2026 - 20:55
विश्रामपुर में राहत क्लिनिक सील

निजी अस्पतालों में एसडीएम का औचक निरीक्षण

जांच में मिलीं कई त्रुटियां, दूसरे अस्पतालों में भी पहुंची प्रशासन की टीम

बंशीधर न्यूज

विश्रामपुर : निजी अस्पतालों की व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने बुधवार की शाम सदर एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने विश्रामपुर के निजी अस्पतालों में औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंची प्रशासनिक टीम से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान राहत क्लिनिक की गहन जांच की गई।

जांच में कई त्रुटियां पाये जाने के बाद एसडीएम ने क्लिनिक को सील करने का आदेश दिया। एसडीएम ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और संबंधित दस्तावेजों की भी जानकारी ली। जांच के दौरान मिली कमियों को गंभीरता से लेते हुये तत्काल कार्रवाई की गई। एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम इसके बाद अन्य निजी अस्पतालों के निरीक्षण के लिये रवाना हुई।

खबर लिखे जाने तक एसडीएम का निजी अस्पतालों का निरीक्षण जारी था। निरीक्षण के दौरान सीओ राकेश तिवारी, थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे, डॉ मनोज थॉमस समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0