नतिनी से बदसलूकी पर भड़के वृद्ध नाना, टांगी से वार कर की दामाद की हत्या

Sep 23, 2026 - 16:40
नतिनी से बदसलूकी पर भड़के वृद्ध नाना, टांगी से वार कर की दामाद की हत्या

बंशीधर न्यूज

छतरपुर : पुलिस ने थाना क्षेत्र के बभंडी गांव में गांधी भुईयां (40) की धारदार हथियार से की गई हत्या के मामले का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त उसके ससुर जगदेव भुईयां (81) को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार गांधी भुईयां शराब के नशे में अक्सर अपनी पत्नी निर्मला देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट किया करता था। इससे परेशान होकर निर्मला करीब 2-3 माह पूर्व मायके चली गई थी। 20 सितंबर को गांधी नशे की हालत में अपने ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों के सामने अपनी नतिनी के साथ मारपीट व बदसलूकी करने लगा। इसी दौरान आक्रोशित जगदेव ने टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुये 22 सितंबर को जगदेव भुईयां को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके स्वीकारोक्ति बयान और निशानदेही के आधार पर टांगी बरामद की। पुलिस ने जगदेव भुईयां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ चौबे, पुअनि धनंजय गोप एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0