झारखंड के 190 शिक्षकों को ‘राज्य शिक्षक योगदान सम्मान-2026’, पलामू के 12 शिक्षक शामिल

Sep 5, 2026 - 17:53
झारखंड के 190 शिक्षकों को ‘राज्य शिक्षक योगदान सम्मान-2026’, पलामू के 12 शिक्षक शामिल

बंशीधर न्यूज

पलामू: झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी), रांची की ओर से शनिवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) के प्रेक्षागृह में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इसमें राज्य के 190 शिक्षकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए ‘राज्य शिक्षक योगदान सम्मान-2026’ प्रदान किया गया।

सम्मान जेसीईआरटी और जेईपीसी के निदेशक शशिरंजन ने अपनी टीम के साथ प्रदान किया। सम्मान पाने वालों में पलामू जिले के 12 शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। शिक्षकों के चयन में बेहतर शिक्षण के अलावा शोध, लाइव स्ट्रीमिंग, पुस्तक लेखन, मॉड्यूल निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार को आधार बनाया गया।

सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र प्रदान किया गया। पलामू के सम्मानित शिक्षकों में मध्य विद्यालय रजवाडीह सदर के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी, राजकीय बुनियादी विद्यालय पोलपोल के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार शुक्ला, मध्य विद्यालय शाहपुर चैनपुर के अमरेन्द्र नारायण, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुलमदाग, विश्रामपुर के नीरज कुमार पांडेय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवाल, चैनपुर के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमाड़, सतबरवा की श्वेता मिश्रा, मध्य विद्यालय तरहसी के विनय कुमार, मध्य विद्यालय इटको, नावाबाजार के अभिषेक राज और मध्य विद्यालय जोड़, सदर की पूजा सिन्हा शामिल हैं।

इसके अलावा प्लस टू सीता हाई स्कूल, हरिहरगंज के डॉ. राजकुमार, प्लस टू ब्राह्मण उच्च विद्यालय, मेदिनीनगर की शिखा सिंह और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू जिला स्कूल, मेदिनीनगर की वीणा रहमान को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों ने देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए जेसीईआरटी के प्रति आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0