पुलिस के बढ़ते दबाव में कैदी ने किया आत्मसमर्पण
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : नगर ऊंटारी कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार कैदी उमानंद पटेल ने शनिवार को नगर ऊंटारी सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को नगर ऊंटारी सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी उमानंद पटेल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
घटना के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिये लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। पुलिस की कार्रवाई तेज होने के साथ ही उस पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ता जा रहा था। बताया जाता है कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण उमानंद पटेल ने शनिवार को कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कैदी के फरार होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी थी। अब उसके आत्मसमर्पण से पुलिस ने राहत की सांस ली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
1
Angry
1
Sad
1
Wow
0