चेंबर चुनाव : नामांकन पत्रों की बिक्री के अंतिम दिन शंभूनाथ सौदागर समेत कई नामचीन व्यवसायियों ने खरीदा नामांकन पत्र
28 को होगा नामांकन
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर चेंबर के चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री के अंतिम दिन कुल 22 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन पत्रों की बिक्री के दूसरे व अंतिम दिन चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर समेत श्री बंशीधर नगर के कई नामचीन व्यवसायियों ने चेंबर कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र खरीदा। 28 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा।
नामांकन पत्र खरीदने वालों में चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर एवं उनके टीम के गोपाल जायसवाल, विकास कुमार शालू, उमेश चाहत, राजीव कुमार उर्फ राजू सेठ, प्रेम सोनी, विकास जायसवाल, चंद्र प्रकाश, राहुल जायसवाल उर्फ मिक्की, विनोद कांस्यकार एवं वार्ड पार्षद रंजन कुमार छोटू के नाम शामिल हैं।
वहीं श्री बंशीधर नगर चेंबर टीम की ओर से शहर के प्रमुख व्यवसायी रवि प्रकाश, अशोक जायसवाल, वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी, राकेश विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार अग्रहरि, रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू, मनोज कुमार उर्फ मंटू, अभय कुमार उर्फ मिंटू, नीरज जायसवाल, अभिषेक कुमार उर्फ मिक्कू एवं आनंद कुमार के नाम शामिल हैं।
इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय जायसवाल ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री के दूसरे दिन 22 नामांकन पत्र की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों के बिक्री के पहले दिन एक एवं दूसरे दिन 22 कुल 23 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। श्री जायसवाल ने बताया कि 28 सितंबर को शाम 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रत्याशियों का नामांकन होगा।
29 सितंबर को नाम वापसी होगी। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच एवं प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जायेगा। उस मौके पर चुनाव पदाधिकारी डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल, शमीम खान, संजय कांस्यकार एवं ओमप्रकाश चौबे आदि मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0