डीडीसी ने ओएससी और एमटीसी का किया निरीक्षण
वन स्टॉप सेंटर में पोषण वाटिका-बेंच लगाने का दिया निर्देश
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : डीडीसी प्रेमलता मुर्मू एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा ने मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर और सदर अस्पताल परिसर स्थित कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये।
वन स्टॉप सेंटर पहुंचने पर ओएससी स्टाफ राना तबस्सुम ने अधिकारियों को केंद्र का भ्रमण कराया और वहां महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार मिशन शक्ति के तहत संचालित ओएससी में हिंसा या संकट से प्रभावित महिलाओं को चिकित्सा, पुलिस, कानूनी एवं मनोसामाजिक सहायता के साथ जरूरत पड़ने पर अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया जाता है।
अधिकारियों ने केंद्र में संधारित फाइल एवं रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। डीडीसी ने ओएससी परिसर के बाहर पोषण वाटिका विकसित करने का सुझाव दिया। साथ ही महिलाओं एवं उनके परिजनों के बैठने के लिये बेंच की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके बाद अधिकारियों ने एमटीसी का निरीक्षण कर उपचाररत बच्चों की माताओं से भोजन, दवा और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली।
कर्मियों को स्वच्छता एवं हाइजीन पर विशेष ध्यान देने तथा प्रत्येक उपयोग के बाद बेडशीट साफ कर आवश्यकतानुसार बदलने का निर्देश दिया गया। सामर अभियान के फील्ड मैनेजर ने एमटीसी रेफरल प्रक्रिया की जानकारी देते हुये बताया कि सहिया के माध्यम से रेफर किये गये बच्चों एवं उनके अभिभावकों को प्रावधान के अनुसार प्रोत्साहन राशि मिलती है।
उपचार के बाद बच्चों का फॉलोअप भी किया जाता है। ओएससी एवं एमटीसी की नियमित निगरानी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। इसके माध्यम से केंद्रों की प्रगति, समस्याओं और आवश्यक कार्रवाई की जानकारी साझा की जायेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0