चेंबर चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी, नामांकन पत्रों की बिक्री कल से

Sep 25, 2026 - 19:23
चेंबर चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी, नामांकन पत्रों की बिक्री कल से

शंभू, गोपाल, अशोक, कामेश्वर समेत कई नामचीन व्यवसायियों के चुनाव मैदान में उतरने की संभावना तेज

इस बार काफी दिलचस्प होगा चेंबर का चुनाव

नीलू चौबे

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र अक्टूबर 26 से सितंबर 2028 के लिये होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 26 सितंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रांची से संबद्ध होने एवं तीन वर्षों के बाद चुनाव होने के कारण चेंबर का चुनाव इस बार बहुत ही दिलचस्प होने वाला है।

खास बात यह है कि इस बार का चुनाव सीधे अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों का नहीं बल्कि इस बार चुनाव प्रक्रिया के जरिये 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जायेगा, इसके बाद चुने गये कार्यकारिणी सदस्य ही अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों का चयन करेंगे। वहीं चुनाव में मतदाताओं को भी एक वोट के बदले गयारह वोट देने का अवसर मिलेगा।

चुनाव में कार्यकारी चेंबर अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर, सचिव गोपाल जायसवाल, व्यवसायी अशोक जायसवाल, कामेश्वर प्रसाद, राहुल जायसवाल उर्फ मिक्की, राजन सोनी, वार्ड पार्षद रंजन कुमार उर्फ छोटू समेत कई नामचीन व्यवसायियों के चुनाव मैदान में उतरने की संभावना बढ़ गई है। वैसे लोग चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही अंदर ही अंदर अपनी गोटी सेट करने एवं वोटरों को अपने पक्ष में गोलबंद करने में लगे हुये हैं।

तीन वर्षों बाद हो रहे इस बार के चुनाव में कार्यकारी शंभूनाथ सौदागर को अपनी कुर्सी बचाने की चुनौती है। अब देखना है कि चुनाव में शंभूनाथ सौदागर अपनी कुर्सी बचाने में सफल हो पाते हैं या फिर दूसरे व्यवसायी के सिर चेंबर अध्यक्ष का ताज सजेगा यह आगामी 7 अक्टूबर को ही पता चलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1