चेंबर चुनाव को लेकर दो गुटों में बटे शहर के व्यवसायी
बैठकबाजी व रणनीति तैयार करने का दौर जारी
सफेद पोश नेताओं का भी मिल रहा संरक्षण
नीलू चौबे
श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र अक्टूबर 26 से सितंबर 2028 के लिये हो रहे चुनाव को लेकर व्यवसायी दो गुटों में बंट गये हैं। एक गुट को चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर एवं गोपाल जायसवाल कर रहे हैं। तो दूसरे गुट को शहर के प्रमुख व्यवसायी रविप्रकाश एवं अशोक जायसवाल कर रहे हैं।
दोनों गुटों के लोग अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने को लेकर बैठकबाजी कर रणनीति तैयार करने के साथ साथ वोटरों को अपने पाले में करने में जोर लगा रहे हैं। शंभू के गुट में गोपाल जायसवाल, विकास कुमार शालू, उमेश चाहत, राजीव कुमार उर्फ राजू सेठ, प्रेम सोनी, विकास जायसवाल, चंद्र प्रकाश, राहुल जायसवाल उर्फ मिक्की, विनोद कांस्यकार एवं वार्ड पार्षद रंजन कुमार छोटू के नाम शामिल हैं।
वहीं प्रमुख व्यवसायी रवि प्रकाश, अशोक जायसवाल, वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी, राकेश विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार अग्रहरि, रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू, मनोज कुमार उर्फ मंटू, अभय कुमार उर्फ मिंटू, नीरज जायसवाल, अभिषेक कुमार उर्फ मिक्कू एवं आनंद कुमार के नाम शामिल हैं। तीन वर्ष बाद हो रहे चेंबर के चुनाव में जहां शंभूनाथ सौदागर अपनी कुर्सी पर कब्जा बरकरार रखने एवं टीम की जीत सुनिश्चित करने के लिये वोटरों को अपने पाले में करने में पसीना बहा रहे हैं।
शंभूनाथ एवं उनके टीम के लोगों ने चुनाव को चुनौती के रूप में लिया है। वहीं विपक्षी गुट के रविप्रकाश एवं उनकी टीम के लोग बाजी पलटते हुये शंभूनाथ एवं उनकी टीम को चेंबर की कुर्सी से बेदखल करने में एड़ी चोटी एक किये हुये हैं।
चुनाव मैदान में शहर के कई प्रमुख व्यवसायियों के उतरने एवं वैसे लोगों को सफेद पोश नेताओं का संरक्षण प्राप्त होने के कारण इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने के साथ-साथ कांटेदार मुकाबला होने के आसार हैं।
हालांकि चुनाव मतदान में अभी एक सप्ताह से अधिक का समय बाकी है। चुनाव में किसका पलरा भारी होगा यह आने वाला समय बतायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0