भवनाथपुर के पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह हुये सेवानिवृत्त, दी गई विदाई
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : भवनाथपुर के पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह के सेवानिवृत्त होने पर समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता आशुतोष शेखर ने की। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने श्री सिंह के दीर्घ एवं सराहनीय सेवाकाल को याद करते हुये उन्हें भावभीनी विदाई दी।
एसपी ने गुलाब सिंह को शॉल, मोमेंटो और बुके प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लंबे सेवाकाल में श्री सिंह ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर गुलाब सिंह ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया।
उन्होंने पुलिस सेवा के दौरान आई चुनौतियों, खट्टे-मीठे अनुभवों और यादगार पलों को उपस्थित पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ साझा किया। इस दौरान कई भावुक क्षण भी देखने को मिले। पुलिस पदाधिकारियों ने उनके कर्तव्यनिष्ठा, सेवाभाव और समर्पण की सराहना करते हुए उनके नये जीवन की शुभकामनाएं दीं।
मौके पर डीएसपी मुख्यालय सुश्री यशोधरा, एसडीपीओ गढ़वा दिल्लू लोहरा, एसडीपीओ श्री बंशीधर नगर सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गढ़वा सुनील कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी भंडरिया सुभाष कुमार पासवान, पुलिस निरीक्षक नगर ऊंटारी अंचल जितेंद्र कुमार आजाद, पुलिस निरीक्षक रंका अंचल अभिजीत गौतम, परिचारी प्रवर संदीप कुमार, जीपी सार्जेंट पंकज कुमार भारती, एमटी सार्जेंट सतपाल सिंह सहित पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी, जवान तथा एसपी कार्यालय एवं पुलिस केंद्र के पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0