गढ़वा में रन फॉर हार्ट, छह किलोमीटर मैराथन में दौड़े डीसी-एसपी

Sep 29, 2026 - 19:10
गढ़वा में रन फॉर हार्ट, छह किलोमीटर मैराथन में दौड़े डीसी-एसपी

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : झारखंड-बिहार के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज प्रभात की पहल पर प्रभात मेडिकल सेंटर गढ़वा के तत्वावधान में विश्व हृदय दिवस के मौके पर रन फॉर हार्ट का आयोजन किया गया। इस मैराथन दौड़ में जिले के डीसी, एसपी, सीआरपीएफ कमांडर, डीडीसी, नगर परिषद अध्यक्ष, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मचारी, समाजसेवी, छात्र छात्राएं, महिलाएं, व्यवसाई सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के शामिल सैकड़ों लोगों ने छह किलोमीटर की दौड़ लगाकर अपनी हृदय गति को सामान्य बनाये रखने का संकल्प लिया। गढ़वा हेलीपैड से प्रारंभ इस दौड़ का समापन टंडवा स्थित होटल शगुन में हुआ। जहां एक जागरूकता सभा की गई।

हर तीसरे व्यक्ति का दिल संकट में दो हजार से अधिक लोगों को मरने से बचाया : डॉ पंकज

इस कार्यक्रम के प्रणेता डॉ पंकज प्रभात हार्ट की स्थिति और उसके बिगड़ने के कारण, उसके परिणाम और उससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां पीपीटी के माध्यम से दिया। उन्होंने कहा कि हर तीसरा व्यक्ति हृदय रोग से ग्रसित है। उन्होंने अपने अब तक के जीवन में लाखों हृदय रोगियों का इलाज किया है। कई रोगी ऐसी स्थिति में उनके पास आये जिनके अभिभावक उनके जीने की उम्मीदें पूरी तरह छोड़ चुके थे।

ऐसे दो हजार से अधिक मरीजों को उन्होंने ठीक कर उनके पैरों पर चला कर वापस भेजा। डॉ पंकज प्रभात ने हृदय रोग के इलाज से अच्छा हृदय रोग से बचने को बताया। उन्होंने इसका उपाय बताते हुये कहा कि एक सप्ताह में कम से कम 150 मिनट व्यायाम करें। किसी भी तरह की नशा खैनी तक को त्याग दें। जंक फूड और डब्बा बंद फूड से परहेज करें, चीनी-नमक का सेवन कम करें।

स्वास्थ्यवर्धक भोजन ग्रहण करें। कार्यक्रम में शामिल पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने कहा कि डॉ पंकज प्रभात जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। उन्हें गर्व है कि वह गढ़वा में रहकर यहां के लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने डॉ पंकज से उम्मीद जताते हुये गढ़वा में जल्द से जल्द अपने हृदय रोग अस्पताल के सपना को मूर्त रूप देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि गढ़वा से रेफर किये गये हृदय रोग मरीज रांची पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ देते हैं। डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि गढ़वा वासी स्वस्थ रहें। उनका हृदय ठीक रहे। डॉ पंकज प्रभात ने जागरूकता के लिये बड़ा कार्य किया है। इस नेक पहल के लिये उन्हें शुभकामना देता हुं।

एसपी आशुतोष शेखर, सीआरपीएफ कमांडेंट अजय वर्मा, गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी, डीडीसी सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में डॉ नीतू सिंह ने सीपीआर का डेमो सिखाया एवं कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद सीपीआर देकर मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने का समय बढ़ाया जा सकता है। रन फॉर हार्ट के लिये आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले पवन कुमार, द्वितीय स्थान पाने वाले अमित कुमार और तीसरे स्थान पर रहे राजकुमार को अतिथियों ने मोमेंटो और प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।

इस महती कार्यक्रम में डॉ जेपी सिंह, डॉ यासीन अंसारी, डॉ मनीष सिंह, डॉ कुमार निशांत सिंह, डॉ शमशेर सिंह, डॉ मुरली प्रसाद, समाजसेवी शक्ति सिंह, अनु दुबे, सीए दिवाकर सिन्हा, रमाशंकर सिंह, गुड्डू पाण्डेय, जितेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, गढ़वा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव गुड्डू सिंह सहित सैकड़ों नामचीन लोग शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0