उत्क्रमित हाईस्कूल कधवन में विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन, हामिद अंसारी अध्यक्ष बने
आशा देवी को मिली संयोजिका की जिम्मेदारी
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित हाईस्कूल कधवन में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का शांतिपूर्ण तरीके से पुनर्गठन किया गया। बैठक में समिति के पुनर्गठन के दौरान हामिद अंसारी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं आशा देवी को संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अध्यक्ष पद के लिये हामिद अंसारी एवं इश्फाक अंसारी ने अपनी दावेदारी पेश की। जिसमें हामिद अंसारी को 13 सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ। जबकि इश्फाक अंसारी के पक्ष में मात्र 6 सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ। बैठक में समिति के पुनर्गठन के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की सुविधाओं में सुधार करने तथा विद्यालय के समग्र विकास को लेकर समिति की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों ने विद्यालय में शिक्षा का बेहतर माहौल बनाये रखने और बच्चों के हित में मिलकर कार्य करने की बात कही। उस मौके पर मुखिया फिरदौस अंसारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
बैठक में पर्यवेक्षक शक्तिदास सिन्हा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र शर्मा, मुखिया फिरदौस अंसारी, शिक्षक वीरेंद्र तिर्की, सुनीता देवी, एएनएम सुनीता देवी, मुनीर अंसारी जफर एकबाल, अहमद अंसारी, चंगेज अंसारी, जब्बार अंसारी, नूर आलम, आलो भुईया, राजेंद्र उरांव, फैयाज अंसारी, ललिता देवी, राजू उरांव, प्रतिमा देवी, सुनेसर भुईयां, इश्फाक अंसारी, मनमती देवी एवं जबीर अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0