चेंबर चुनाव विवाद में दो चुनाव पदाधिकारियों का इस्तीफा
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर विवाद बढ़ गया है। चुनाव पदाधिकारी डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल और शमीम खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने मुख्य चुनाव अधिकारी उदय प्रकाश जायसवाल पर चुनाव प्रक्रिया में कथित पक्षपात और मनमाने रवैये का आरोप लगाया है।
दोनों की ओर से जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 28 सितंबर को नामांकन के दौरान कथित पक्षपात के कारण हंगामा हुआ। इससे आहत होकर उनलोगों ने 29 सितंबर को इस्तीफा दे दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0