भाजपाईयों ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के हिंदुत्व को ले दिये गये बयान पर जताया एतराज, फूंका पुतला
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : भाजपा नेताओं ने प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के द्वारा हिंदुत्व को लेकर दिये गये बयान पर कड़ा एतराज जताया है। नेताओं ने वित्तमंत्री का शवयात्रा निकालकर पुतला फूंका तथा जमकर नारेबाजी की। उस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि हेमंत सरकार के वित्त मंत्री विकास नहीं झारखंड का विनाश करने में लगे हुये हैं।
मंत्री के बयान से झामुमो कांग्रेस का हिन्दू विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री हिन्दुओं को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता उनकी मंशा समझ चुकी है। वे हेमंत सरकार के सबसे नकारा मंत्री साबित हुये हैं। आने वाले समय के विधानसभा चुनाव में यही हिन्दू समाज उन्हें सत्ता से बेदखल करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि वित्त मंत्री राधाकृष्णन किशोर का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है।
भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर चुनाव जीते और 2014 से 2019 तक रघुवर दास सरकार में सत्ता भोग कर आज भाजपा का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री भ्रम में नहीं रहे आने वाले समय में जनता सत्ता से उतारने का काम करेगी। कार्यक्रम का नेतृत्व धनंजय गौड़ ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी, कैलाश कश्यप, मनोज जायसवाल, जितेन्द्र चंद्रवंशी, जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे, मनीष गुप्ता, इंद्रेश पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि डाॅ लाल मोहन, टिंकू गुप्ता, उमेश कश्यप, अभिषेक कश्यप, विशाल गुप्ता, राजेश यादव, राजु गौड़, दिनेश कुशवाहा, मदन यादव सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0