कंडा पैक्स में धान खरीदारी में हुई भारी अनियमितता के आरोप में कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
रजिस्टर में छेड़छाड़ करने व निजी खातों में अवैध लेनदेन के मिले हैं पर्याप्त सबूत
बंशीधर न्यूज
नावा बाजार : थाना के कंडा पैक्स में धान की खरीदारी में बरती गई अनियमितता व किसानों के लाखों रुपये अपने खाते में लेनदेन करने के आरोप में कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कंडा पैक्स के अध्यक्ष प्रभुनारायण सिंह ने कंप्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध नावा बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
दर्ज प्राथमिकी के आलोक में हुई जांच पड़ताल के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध किसानों के नाम पर लाखों रुपये हेराफेरी करने के सुबूत मिले हैं।
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जांच में मिले पर्याप्त सबूत के आधार पर आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं मामले की जांच पड़ताल अभी भी किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0