हाईवे के बगल में स्थित बृजलाल राम के घर में दिनदहाड़े डकैती
चाकू दिखाकर 6 से 8 लाख रुपये का आभूषण लूट कर हुआ फरार
सेल्स मैन बन कर आया था युवक
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में हाईवे से सटे बृजलाल राम के में गुरुवार को सेल्समैन बनकर आये युवक ने महिलाओं को चाकू दिखाकर लगभग 6 से 8 लाख रुपये के गहने की लूट कर फरार होने की खबर से शहर में सनसनी फैल गई। लूट के बाद उक्त युवक अपने साथी के साथ पल्सर बाईक पर बैठकर रमना की तरफ फरार हो गया।
इस संबंध में बृजलाल राम की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि एक युवक सेल्समैन बनकर गेट खोल कर घर में घुसा और घरेलू सामान बेचने की बात कहकर गहना साफ करने की बात करते हुये गहने की मांग करने लगा। संगीता देवी, उनकी मां चंद्रावती देवी तथा सास फूलमती देवी ने जब गहना देने का विरोध किया तो युवक चाकू निकाल कर धमकाने लगा।
उसके बाद महिलाओं ने सेल्समैन को कान का सोने का टॉप, कान की बाली, मंगलसूत्र और मेरी सास ने कान का टॉप दे दिया। गहना मिलने के बाद युवक हाईवे की तरफ फरार हो गया। जहां पहले से एक पल्सर बाईक सवार युवक के साथ दोनों फरार हो गये। महिला ने बताया कि अपने स्टाफ के साथ लुटेरे का रमना तक पीछा किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।
महिला ने बताया कि वे वापस लौट कर लगभग 11:30 बजे नगर ऊंटारी थाना पहुंची जहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी के द्वारा कहा गया कि आवेदन लिख कर दीजिये तभी कार्रवाई की जायेगी। इसके बाद वे घर आकर 112 नम्बर पर फोन की, तब जाकर गस्ती पुलिस 1 बजे घर पहुंची। महिला ने बताया कि अगर पुलिस त्वरित कार्रवाई करती तो लुटेरे पकड़े जा सकते थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0