ग्रामीणों से रूबरू हुए विधायक नरेश
बंशीधर न्यूज
कांडी: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतरिया पंचायत के जतरो गांव में मंगलवार को विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह पहुंचे, और ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। वहां पर उपस्थित ग्रामीण पिंटू यादव, सुरेंद्र पासवान, नंदू पासवान, विजय पासवान, विजय रविदास, सुमित्रा देवी, सुखिया देवी सहित कई ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में निर्माणाधीन देवी मंदिर के संबंध में विधायक को जानकारी दी। मंदिर अध्यक्ष एवं ग्रामीणों ने बताया कि गांव में काफी दिनों से देवी मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के कारण अब तक मंदिर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने विधायक से मंदिर निर्माण में सहयोग करने की मांग रखी।
विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि उन्हें इससे पहले मंदिर निर्माण के बारे में जानकारी नहीं थी। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने पर उन्होंने सहयोग देने की बात कही। विधायक ने कहा कि "मिशन जन कल्याण" के तहत मंदिर में छत ढलाई के लिए लगने वाला छड़ एवं सीमेंट का पूरा खर्च दिया जायेगा।विधायक की इस घोषणा के बाद ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से लंबे समय से अधूरा पड़ा देवी मंदिर निर्माण कार्य आगे बढ़ सकेगा, और जल्द ही मंदिर का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक को गांव की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया और उनके समाधान की मांग रखी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0