राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा अर्चना, बंशीधर जी से झारखंड में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को ऐतिहासिक श्री बंशीधर जी की पूजा-अर्चना कर झारखंड में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर में पंडित रामसकल मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राज्यपाल ने विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान श्री बंशीधर जी की आरती उतारी।
पूजा के दौरान भगवान श्री बंशीधर जी की मनमोहक प्रतिमा का दर्शन कर राज्यपाल काफी अभिभूत नजर आये। उन्होंने कहा कि आज बाबा बंशीधर जी का दर्शन और पूजन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। पूजा अर्चना के बाद विधायक अनंत प्रताप देव एवं श्री बंशीधर सूर्य मंदिर के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव ने राज्यपाल को चुनरी भेंट कर मंदिर में स्वागत किया।
इससे पूर्व श्री बंशीधर धाम पहुंचने पर विधायक, ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों व नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी ने राज्यपाल को बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उस मौके पर विधायक अनंत प्रताप देव, डीसी पशुपति नाथ मिश्रा, एसपी आशुतोष शेखर, एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, बीडीओ रौशन कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी, उपाध्यक्ष संध्या देवी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
श्री बंशीधर नगर : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के श्री बंशीधर नगर आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। मंदिर परिसर से लेकर मेनरोड होते हुये हेलीपैड तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे। सभी जगहों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी। ताकि महामहिम के कार्यक्रम में परिन्दा भी पर न मार सके। डीसी पशुपति नाथ मिश्रा एवं एसपी आशुतोष शेखर स्वयं सुरक्षा एवं व्यवस्था के कमान संभाले हुये थे।
कार्यक्रम समाप्ति के बाद राज्यपाल मंदिर से सीधे मेनरोड होते हुये गोसाईबाग स्थित हैलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर से रांची के लिये प्रस्थान कर गये। राज्यपाल के जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
एक घंटे विलंब से पहुंचे राज्यपाल
श्री बंशीधर नगर : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार श्री बंशीधर नगर में प्रस्तावित कार्यक्रम में एक घंटे विलंब से पहुंचे। वे गढ़वा से सड़क मार्ग से श्री बंशीधर मंदिर पहुंचे। श्री बंशीधर मंदिर में दर्शन पूजन को लेकर 2 बजकर 10 मिनट प्रस्तावित था। किंतु वे एक घंटे विलंब से पहुंचे। राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में लगभग 25 मिनट तक पूजा अर्चना की तथा ट्रस्ट के लोगों से मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0