घर से ऑनलाईन तैयारी कर नीट में सफल हुये अभिनव चौबे
मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में हुआ चयन, संत तुलसीदास इंटर कॉलेज ने किया सम्मानित
बंशीधर न्यूज
विश्रामपुर : रेहला थाना क्षेत्र के केतात गांव निवासी व रेहला संत तुलसीदास इंटर कॉलेज के सत्र 2020-22 के छात्र अभिनव चौबे ने घर से स्व-अध्ययन और ऑनलाईन माध्यम से तैयारी कर नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका चयन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मेदिनीनगर में हुआ है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ महाविद्यालय में भी खुशी का माहौल है।
अभिनव की उपलब्धि पर संत तुलसीदास इंटर कॉलेज परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। प्राचार्या रेनू कुमारी ने अभिनव को पासिंग सर्टिफिकेट प्रदान करते हुये बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अभिनव की सफलता महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिये प्रेरणादायक है। दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और सही दिशा में तैयारी के बल पर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
मौके पर व्याख्याता राजीव कुमार चौबे, रूपा कुमारी, इबरार खलीफा, संतोष कुमार ठाकुर, प्रधान लिपिक लक्ष्मीकांत शुक्ला, सुनीता कुमारी, प्रभाकर सिंह, पंकज कुमार चौबे, अमित कुमार चौबे, अंजना कुमारी, अरविंद तिवारी, रेनू कुमारी, रमा तिवारी, पनपति कुंवर, पंकज चौबे (डब्बलू), अनिमेष तिवारी एवं सुजीत चौबे समेत कई शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0