पलामू में मासूम की शॉर्ट फिल्म शुगर की शूटिंग शुरू

Aug 23, 2026 - 10:11
पलामू में मासूम की शॉर्ट फिल्म शुगर की शूटिंग शुरू

पलामू की धरती साहित्य व कला के लिये काफी समृद्ध : रवींद्र त्रिपाठी

वेणुगोपाल

मेदिनीनगर : पलामू जिले में कला व संस्कृति के क्षेत्र में कार्यरत संस्था मासूम आर्ट ग्रुप की ओर से निर्मित हिंदी शॉर्ट फिल्म शुगर की शूटिंग प्रारंभ हो गई है। शनिवार को शहर के नवाटोली, गुरुद्वारा रोड व बैरिया चौक के पास कई जगह शूटिंग की गई। शूटिंग से पहले मुहूर्त किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देश के जाने माने कला समीक्षक व स्वतंत्र स्तंभकार रवींद्र त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सैनिक सह समाजसेवी बृजेश शुक्ला मौजूद थे। मुहूर्त क्लैप देते हुये श्री त्रिपाठी ने कहा कि पलामू की धरती साहित्य व कला के लिये काफी समृद्ध है। यहां से निकलकर कई लोग इस क्षेत्र में शानदार काम कर रहे है।

जबकि मासूम आर्ट ग्रुप यहीं स्थानीय कलाकारों को लेकर काम करते हुये खुद को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने में सफलता पाई है। उन्होंने सभी को फिल्म की सफलता के लिये शुभकामनाएं दी। श्री शुक्ला ने कहा कि मासूम के कलाकार हमेशा समाज को सकारात्मक संदेश देने वाली फिल्मों का निर्माण करती रही है।

उम्मीद है कि शुगर फिल्म के माध्यम से भी ऐसी ही कुछ संदेश उभर कर सामने आयेगी। फिल्म की निर्माता मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा कि शुगर फिल्म में वर्तमान सामाजिक और पारिवारिक विघटन को सामने रखने का प्रयास किया गया है। जानिये फिल्म की कास्ट एंड क्रू फिल्म शुगर के जरिये खुशी शुक्ला पहली बार अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं।

इसके अलावा इस फिल्म में सैकत चट्टोपाध्याय, कामरूप सिन्हा, उज्ज्वल सिन्हा, राज प्रतीक पाल, परिणीता पाल, शहजादा तालिब, गिरेंद्र यादव, श्यामली घोष, आदर्श पांडेय, अरिंदम पंडित, अमर्त्य पंडित, अमर कुमार भांजा, प्रकाश संगम, गुलशन मिश्रा, मुकेश विश्वकर्मा, मो नसीम, संजीव कुमार राम आदि शामिल है।

लेखक व निर्देशक सैकत चट्टोपाध्याय हैं, सहायक निर्देशक उज्ज्वल सिन्हा, डीओपी सूरज शर्मा व विश्वजीत मेहता, मेकअप श्यामली घोष, सेट एंड लाईट राज प्रतीक पाल, शहजादा तालिब और संगम प्रकाश का है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0