दीपक देव ने चुण्डीश्वर नाथ और भगवान भोलेनाथ के दरबार में टेका माथा

Aug 28, 2026 - 20:30
दीपक देव ने चुण्डीश्वर नाथ और भगवान भोलेनाथ के दरबार में टेका माथा

जनता का प्यार और आशीर्वाद उनके लिये सौभाग्य के साथ नई ऊर्जा का स्रोत है : दीपक प्रताप देव

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : युवा नेता व भोजपुर गढ़ प्रमुख दीपक प्रताप देव झामुमो से इस्तीफा देने के बाद वे भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की सक्रिय राजनीति में लगातार पसीना बहा रहे हैं। वे धार्मिक, जनसरोकार एवं सामाजिक सेवा के माध्यम से क्षेत्र में लगातार समय दे रहे हैं और लोगों से जुड़कर उनसे संवाद कर रहे हैं। सावन के अंतिम दिन पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री देव ने रमना प्रखंड के चुन्दी स्थित बाबा चुण्डीश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और सम्मानित लोगों से मुलाकात की और पूजा समिति के मंच से अपनी बात को मजबूती से रखा। इसके बाद उन्होंने डंडई प्रखंड अंतर्गत बौलिया शिव पहाड़ी पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां भी उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया।

दोनों स्थानों पर लोगों से मिले स्नेह और सम्मान से गदगद दीपक प्रताप देव ने कहा कि जनता का अपार प्यार, सम्मान और आशीर्वाद उनके लिये सौभाग्य के साथ-साथ नई ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जनता का अपनापन और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0