नगर ऊंटारी थाना के चौकीदार दया पासवान का निधन, शोक
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : नगर ऊंटारी थाना के चौकीदार दया पासवान 53 वर्ष का निधन बीती रात इलाज के क्रम में रांची में हो गया। वे पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे। वे चेचरिया, नगर बाजार, रक्सा, टिकर एवं विशुनपुर के चौकीदार थे। छह माह पूर्व उन्हें हर्ट में परेशानी होने पर वाराणसी में उनके हर्ट का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति सामान्य थी, किंतु कुछ माह पूर्व उन्हें कैंसर होने की शिकायत हुई थी।
इनका इलाज वाराणसी एवं पटना से चल रहा था। फिलहाल उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिये पटना में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें चिकित्सकों ने उनकी स्थित नाजुक बताते हुये परिजनों को वापस घर ले जाने की सलाह दी थी। किंतु परिजनों के द्वारा घर न लाकर उन्हें रांची के एक हॉस्पिटल में ले गये। जहां बीती रात उनका निधन हो गया।
शुक्रवार की सुबह उनका शव घर लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्यां में शव देखने पहुंचे लोगों ने घटना पर दुख जताया तथा परिजनों को सांत्वना दी। उधर घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत चौकीदार के घर पहुंचकर घटना पर दुख जताया तथा परिजनों को सांत्वना दी।
साथ ही मृतक के अंतिम संस्कार के लिये आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। काफी मिलनसार व कर्मठ थे दया पासवान नगर ऊंटारी थाना के चौकीदार दया पासवान काफी मिलनसार, दिलेर, बहादुर एवं काम के प्रति काफी वफादार थे। होमगार्ड से शुरू की नौकरी 2010 में वे चौकीदार बने थे।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नगर ऊंटारी थाना में पदस्थापित कई थाना प्रभारियों को बड़ी सफलता दिलाते हुये थाना प्रभारी एवं थाना का नाम बढ़ाया था। अपने कुशल कार्य के बदौलत उन्होंने वर्ष 2008 में नगर ऊंटारी थाना में पदस्थापित तत्कालीन थाना प्रभारी हरि प्रसाद साहू को स्पेशियो से भाग रहे अपराधियों को गिरफ्तार करवाने में अहम भूमिका निभाई थी।
उन्होंने जर्जर कमांडर जिप के सहारे नये स्पेशियों का जर्जर सड़क में पीछा कर अपराधियों को गिरफ्तार करवाया था। इसके पूर्व उन्होंने कई थाना प्रभारियों को भी महत्वपूर्ण एवं सटीक सूचना के सहारे कई बड़ी सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब दया पासवान नहीं रहे लेकिन उनके किये गये कार्यों की चर्चा लोगों के दिलों दिमाग में आज भी ताजा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
2
Funny
0
Angry
0
Sad
2
Wow
0