प्रशासन का बड़ा एक्शन: टैक्स नहीं देने पर राजा पहाड़ी पर लगे झूले को किया सील
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : नगर पंचायत प्रशासन ने श्री बंशीधर नगर स्थित राजा पहाड़ी पर बिना टैक्स दिये संचालित किये जा रहे झूले पर कड़ा रुख अपनाया है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने रविवार को झूले को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इस विषय में कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने बताया कि झूला संचालक द्वारा नियमानुसार आवश्यक टैक्स जमा कर एनओसी और अनुमति नहीं ली गई थी।
प्रशासन द्वारा 20 से 25 दिनों का समय दिये जाने और बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद संचालक ने न तो औपचारिकताएं पूरी कीं और न ही नगर पालिका टैक्स जमा किया। इसके अलावा परिसर में लगातार गंदगी फैलाने की शिकायतें भी मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि बकाया शुल्क और पेनाल्टी जमा करने के बाद ही सील हटाने पर विचार किया जायेगा।
यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो सामान जब्त करते हुये संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। उस मौके पर नगर प्रबंधक प्रमेय मंडिलवार, जेई तथा नगर पंचायत कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0