राजद कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी सैकड़ों समर्थकों संग झामुमो में लौटे
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : पूर्व मंत्री व झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर आयोजित बैठक में राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो में घर वापसी की। इस दौरान मिथिलेश ठाकुर ने करीब अंसारी और उनके समर्थकों को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर करीब अंसारी ने कहा कि मिथिलेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले में विकास के कई कार्य हुये हैं। जनता के प्रति उनके समर्पण और क्षेत्र की प्रगति को देखते हुये उन्होंने समर्थकों के साथ झामुमो में वापस आने का निर्णय लिया है। मौके पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झामुमो हमेशा जनसेवा और झारखंड के शोषितों एवं पीड़ितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है।
करीब अंसारी और उनके साथियों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देना उसकी संस्कृति और परंपरा है। इस दौरान मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा विधायक पर निशाना साधते हुये उन्हें निकम्मा बताया और उनकी मानसिकता पर सवाल उठाये।
उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक भ्रामक बातों के जरिये जनता को गुमराह कर रहे हैं और जनसमस्याओं एवं विकास के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से बात नहीं करते हैं। बैठक में केंद्रीय सदस्य शम्भू चंद्रवंशी, जवाहर पासवान, नितेश सिंह, धीरज दुबे, मनोज ठाकुर, मदिनी खान, तनवीर आलम, ताहिर अंसारी, जिप अध्यक्ष शांति देवी, सचिव शरीफ अंसारी, उपाध्यक्ष संजय कांस्यकार, कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल, उपाध्यक्ष फरीद खान, संतोष केशरी, लल्लू राम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू, राजन उरांव, बैद्यनाथ गौतम, ललू मेहता, युवा मोर्चा प्रवक्ता सुजीत चंद्रवंशी, प्रियम सिंह, सुमित पाल, दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0