आरके पब्लिक स्कूल अधौरा में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती, सद्भावना दिवस के रूप में लिया गया संकल्प
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : आरके पब्लिक स्कूल अधौरा में गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या पर्णा घोष की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की में छात्रों ने राजीव गांधी के देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने और राष्ट्र के लिये उनके योगदान व बलिदानों को याद किया।
प्राचार्या ने छात्रों को देश प्रेम, एकता और सद्भावना की भावना से ओत-प्रोत रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान भाषण, चित्रकला और देशभक्ति गीत जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिन्होंने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
विद्यार्थियों ने राजीव गांधी जी के आदर्शों पर चलकर देश की सेवा और सामाजिक समरसता बनाये रखने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय भावना जागृत करने वाला बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
What's Your Reaction?
Like
5
Dislike
0
Love
3
Funny
3
Angry
2
Sad
0
Wow
2