छात्र आंदोलन को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा : झामुमो
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और सरकार की कार्रवाई को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखा। जिला कमेटी के नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के हित में लगातार काम कर रही है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने इसे छात्रहित के खिलाफ बताया।
झामुमो के केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान ने कहा कि राज्य में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर हेमंत सरकार ने छात्रों की अधिकांश मांगें मान ली थीं। उन्होंने कहा कि जेपीएससी-1 और 2 की जांच सीबीआई को दी गई थी, लेकिन अब तक उसका कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। इसके विपरीत राज्य सरकार ने सीआईडी से जांच शुरू कराई है, जो तेजी से आगे बढ़ रही है।
उन्होंने दावा किया कि अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। श्री पासवान ने कहा कि सरकार के फैसले के खिलाफ छात्र न्यायालय गये थे और न्यायालय ने सरकार के फैसले पर रोक लगा दी। ऐसे में सरकार को दोषी ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समेत कुछ राजनीतिक दल और कोचिंग माफिया छात्रों को उकसाकर आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं।
झामुमो नेताओं ने कहा कि पूर्व की सरकारों के समय भी कई मामलों में सीबीआई जांच की मांग और आदेश हुये, लेकिन उनके परिणाम स्पष्ट रूप से सामने नहीं आये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार की आंच यदि उनके दरवाजे तक भी पहुंचती है तो सीआईडी जांच से पीछे नहीं हटेगी।
ऐसे में सरकार की नीयत पर सवाल उठाना उचित नहीं है। प्रेसवार्ता में केंद्रीय सदस्य तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, जिला सचिव शरीफ अंसारी, उपाध्यक्ष फरीद खान, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष संजय कांस्यकर आदि मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0