40 हजार लेकर भी नहीं दी मनरेगा योजना, मुखिया प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप
नीलू चौबे
श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर प्रखंड में भ्रष्टाचार की जड़ बहुत गहरी एवं मोटी हो गई है। यहां बिलासपुर पंचायत में डोभा में डोभा, डोभा के बगल में डोभा का निर्माण कर सरकारी राशि का बंदरबाट किये जाने बाद कुशडंड पंचायत में मनरेगा की योजनाओं को दिलाने के एवज में अवैध वसूली किये जाने का मामला सामने आया है। यह आरोप किसी और पर नहीं बल्कि कुशडंड पंचायत के मुखिया पति व प्रतिनिधि राजकुमार राम पर लगा है।
मुखिया प्रतिनिधि पर मनरेगा योजना के तहत टीसीबी का कोड कराने को लेकर 40 हजार रुपये नगद लेने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप पंचायत की बीडीसी के पति जमील अंसारी ने लगाया है। इस संबंध में कुशडंड गांव की बीडीसी के पति व प्रतिनिधि जमील अंसारी ने नगर ऊंटारी थाने में आवदेन देकर मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने एवं राशि वापस कराने की गुहार लगाई है।
थाना में दिये गये शिकायत में जमील अंसारी ने लिखा है कि वे 2024-25 में पंचायतवासियों को मनरेगा योजना के तहत टीसीबी का लाभ दिलाने के लिये मुखिया से अनुरोध किये था, किन्तु मुखिया पति के द्वारा उक्त योजना का लाभ देने एवं कोड कराने को लेकर 40 हजार रुपये का डिमांड किया गया। उनके द्वारा लाभुकों को बिना पैसा के योजना का लाभ दिलाने के लिये कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन वे नहीं माने।
अंत में उन्होंने 40 टीसीबी के कोड कराने के लिये 40 हजार नगद दिया। लेकिन पैसा लेने के बाद भी राजकुमार राम के द्वारा योजना का लाभ आज तक नहीं दिया गया और न ही राशि वापस की गई। थक हार कर जमील अंसारी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में पूछे जाने पर मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार राम ने कहा कि बीडीसी प्रतिनिधि के द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से निराधार है। उन्होंने कहा कि जमील ने मेरे खिलाफ थाना में आवदेन दिया है, मुझे जांच पर पूरा भरोसा है।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0