स्नेहा पांडेय ने ऑल इंडिया बार परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पलामू का मान

Jul 20, 2026 - 20:51
स्नेहा पांडेय ने ऑल इंडिया बार परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पलामू का मान

बंशीधर न्यूज

हैदरनगर : हुसैनाबाद अनुमंडल के वरिष्ठ पत्रकार एवं रोहतास के बांदू गांव के मूल निवासी जयनंदन पांडेय की छोटी पुत्री स्नेहा पांडेय ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर कानून के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन सफलता पूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद आधिकारिक रूप से वे अधिवक्ता (एडवोकेट) बन गई हैं।

स्नेहा पांडेय ने वर्ष 2021 में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) उत्तीर्ण किया था। क्लैट में सफलता के आधार पर उन्होंने देहरादून स्थित उत्तराखंड विश्वविद्यालय में प्रवेश लेकर पांच वर्षीय समेकित एलएलबी पाठ्यक्रम उत्कृष्ट अंकों के साथ पूरा किया। इसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफलता हासिल कर उन्होंने विधि व्यवसाय के लिये आवश्यक पात्रता भी प्राप्त कर ली।

स्नेहा की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पलामू जिला और पूरा हुसैनाबाद क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनकी सफलता को क्षेत्र की बेटियों के लिये प्रेरणादायी बताया जा रहा है। सोशल, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्रों से उन्हें लगातार बधाईयां एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं। मध्य जिला परिषद प्रत्याशी मिथिलेश कुमार सिंह व कांग्रेस नेता धनंजय तिवारी ने स्नेहा पांडेय को बधाई देते हुये कहा कि उनकी सफलता यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी अपनी लगन और परिश्रम के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकती हैं।

उन्होंने स्नेहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये विश्वास जताया कि वह न्याय के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज की सेवा करेंगी तथा भविष्य में भी अपने परिवार और हुसैनाबाद-पलामू का नाम रोशन करती रहेंगी।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पत्रकार संजय कुमार तिवारी, अजीत मिश्रा, श्याम किशोर पाठक, अभिषेक पांडेय, सैकत चटर्जी, सुधीर सिंह, राजीव सिन्हा, प्रदीप मेहता, दिलीप कुमार, उदय प्रकाश ओझा, पवन सिंह, विनोद सागर, रंजन कुमार यादव सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0