वीडी राम एफसीआरए संशोधन विधेयक 2026-जेपीसी के बने सदस्य
बंशीधर न्यूज
पलामू: सांसद विष्णु दयाल राम को लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (एफसीआरए) संबंधी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का सदस्य मनोनीत किया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने शुक्रवार को कहा कि उन्हें सौंपे गए इस दायित्व का वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श और अध्ययन के माध्यम से देशहित में अपना सार्थक योगदान देने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
सांसद ने कहा कि संसद की ओर से सौंपा गया यह दायित्व उनके लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और वे समिति के कार्यों में पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ अपना योगदान देंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0