नावाबाजार सीओ के खिलाफ धरना, बर्खास्तगी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी

Aug 6, 2026 - 20:35
नावाबाजार सीओ के खिलाफ धरना, बर्खास्तगी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी

बंशीधर न्यूज

नावाबाजार : वाहन मालिकों एवं ग्रामीणों ने अंचल में खनिज लदे वाहनों से कथित मंथली एंट्री के नाम पर अवैध वसूली के आरोपों को लेकर गुरुवार को सीओ के खिलाफ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर के सामने लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये उनकी बर्खास्तगी की मांग की।

 धरना में शामिल वाहन मालिकों व स्थानीय लोगों ने डीसी को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन शाम करीब चार बजे तक चला। इस दौरान वक्ताओं ने प्रखंड व अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये कहा कि बिना पैसे लिये आम लोगों के कार्य नहीं किये जा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सीओ के मनमाने रवैये से क्षेत्र की जनता परेशान है। धरना में विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पुष्परंजन मेहता, राजेन्द्र यादव, सुधीर गुप्ता, राजू गुप्ता, मिथिलेश यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0