नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन चला रहे दया पांडेय की सन्देहास्पद स्थिति में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Aug 28, 2026 - 08:07
नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन चला रहे दया पांडेय की सन्देहास्पद स्थिति में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जासा गांव निवासी दया पांडेय की सन्देहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना बीती रात की है। वे नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन चलाते थे। वे काफी मिलनसार एवं हसमुख स्वभाव के थे। साथ ही रेल विभाग को काफी सहयोग किया करते थे। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को रेलवे स्टेशन स्थित उनकी दुकान (कैंटीन) में सांप निकला था।

जिसे कुछ साथियों से मिलकर उक्त सांप को मार डाले थे। रात्रि में वे अपने कैंटीन में बैठे हुये थे। जब पलामू एक्सप्रेस का टाईम हुआ तो लोग स्टेशन पहुंचने लगे। कुछ लोगों ने उनके कैंटीन के पास जाकर सामान मांगा लेकिन वे कुछ नहीं बोले और वैसे ही बैठे रहे। कुछ देर बाद और लोग पहुंचे और सामान लेने के लिये उन्हें आवाज दिये उसके बाद भी वे कुछ नहीं बोले।

 दया पांडेय के कुछ नहीं बोलने पर लोगों को शक हुआ और इसकी जानकारी स्टेशन में दी। उसके बाद वहां पहुंचे स्टेशन कर्मियों ने कैंटीन में घुस कर देखा तो सबके होश उड़ गये। लोगों ने आनन फानन में उन्हें इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बाहर ले जाने को कहा। कर्मी वहां से गढ़वा ले गये। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर मौत की खबर श्री बंशीधर नगर में आग की तरह फैल गई।

बड़ी संख्या में लोगों ने मृतक के घर पहुंच कर घटना पर दुख जताया तथा परिजनों को सांत्वना दी। परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 3
Wow Wow 0