मक्का के खेत से युवक का शव बरामद
बंशीधर न्यूज
कांडी: थाना क्षेत्र के लमारी कला गाँव के चतरी टोला में मकई के खेत से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद की है।शव की पहचान उसी टोला के भंगी रजवार के 21 वर्षीय पुत्र अंकज कुमार के रूप में हुआ है। घटना की सूचना मिलते हीं थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम व मुखिया प्रतिनिधि रिंकू सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर कैम्प किए हुए हैं।
उधर ग्रामीण खोजी कुत्ता मंगाने की मांग पर अड़े हुए हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि खोजी कुत्ता आ रहा है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है।परिजनों ने बताया कि मृतक घर से 8:30 रात्रि से गायब था।आसपास खोजबीन किए तो कहीं नही मिला तो शुक्रवार दोपहर बाद थाना में गुमसुदगी का आवेदन दिए।
पुलिस मोबाइल के लोकेशन से खोजबीन किया तो मोबाइल लोकेशन घर के आस पास हीं बता रहा था लेकिन फोन स्विच ऑफ बता रहा था। लेकिन लोगों ने पुलिस की उपस्थिति में खोज बिन किए तो घर से लगभग 100 मीटर दूर मकई के खेत में अंकज का शव मिला।
शाम 7 बजे तक खोजी कुत्ता घटना स्थल तक नही पहुँच सका था।मौत का कारण क्या है अभी तक पता नही चल सका है।लोग दबे जुबान से मौत का कारण प्रेम प्रसंग बता रहे हैं।लेकिन पुलिस का कहना है कि परिजन के आवेदन मिलने के बाद और खोजी कुत्ता के जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हैं कारणों का पता चल सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0