युवा नेता दीपक प्रताप देव का सड़क बनाने का अभियान जारी, कदवा में दो किमी सड़क का कराया निर्माण

Sep 13, 2026 - 20:27
युवा नेता दीपक प्रताप देव का सड़क बनाने का अभियान जारी, कदवा में दो किमी सड़क का कराया निर्माण

वे विधायक नहीं हैं लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की सेवा में हाजिर हैं : दीपक

ग्रामीणों के बीच सुरक्षा सामग्री भी किया गया वितरित

 बंशीधर न्यूज

धुरकी : युवा नेता व भोजपुर गढ़ प्रमुख दीपक प्रताप देव का सड़क बनाने का अभियान जारी है। दीपक प्रताप देव के नेतृत्व में रविवार को प्रखंड अंतर्गत कदवा गांव में भानू बाजार से मलाह टोला चार मुहान तक लगभग दो किमी लंबे मिट्टी-मोरम पथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान क्षेत्र में हाथियों के आतंक से त्रस्त करीब 100 ग्रामीणों के बीच बचाव के लिये टॉर्च और पटाखा-बम (सुरक्षा उपकरण) का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये दीपक प्रताप देव ने कहा कि कदवा गांव के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था, जिसके त्वरित समाधान के रूप में इस दो किमी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे विधायक नहीं हैं लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की सेवा में हाजिर हैं।

श्री देव ने विधायक अनंत व पूर्व विधायक भानू पर निशाना साधते हुये कहा की दोनों नेता इस क्षेत्र के ग्रामीणों को ठगने का काम किया। दोनों नेताओं ने जनता से सिर्फ वोट लिया लेकिन उनका विकास नहीं किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र की जनता दोनों से हिसाब लेगी तथा करारा जवाब देगी। श्री देव ने ग्रामीणों को हो रही दोहरी क्षति पर भी नजर डाला।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हाथियों के आतंक से निपटने के लिये भी हरसंभव कदम उठाये जाएंगे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वन विभाग द्वारा हाथियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम जल्द नहीं किये गये तो आने वाले समय में ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन महताब अंसारी ने किया। इस अवसर पर प्रिंस गुप्ता, इकबाल सिंह, गौरव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0