झारखंड में 25 और 26 को वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट

Apr 23, 2026 - 18:43
झारखंड में 25 और 26 को वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट

बंशीधर न्यूज

रांची: राज्य भर में भीषण गर्मी के बीच 25 और 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात होने और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की भी संभावना है।

25 अप्रैल को राज्य के जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है उनमें बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल है। साथ ही 26 अप्रैल को राज्य के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, और साहिबगंज में गर्जन और ओलावृष्टि के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा और सरायकेला में 43 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में दिनभर मौसम साफ रहा और भीषण गर्मी महसूस की गई। वहीं, गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।जबकि जमशेदपुर में अधिकतम 42.2 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 42.8 और न्यूनतम 23.7 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 41.5 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0