पुलिस ने जुआ अड्डा पर की सर्जिकल स्ट्राईक, आठ जुएड़ि गिरफ्तार
साढ़े दस लाख रुपये नगद, चार चारपहिया वाहन, चार बाईक, आठ मोबाईल, बैग, दरी व तास का पत्ता बरामद
गिरफ्तार जुएड़ि मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के हैं रहने वाले
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : गढ़वा जिले की पुलिस ने जुआ अड्डा पर सर्जिकल स्ट्राईक की है। पुलिस ने मौके पर से आठ जुएड़ियों को जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। साथ ही वहां से साढ़े दस लाख रुपये नगद, चार बोलेरो, अर्टिगा, चार बाईक, आठ मोबाईल, एक बैग, दरी एवं तास का पत्ता बरामद किया है। सभी जुएड़ि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।
यह जानकारी एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने दी। वे मंगलवार को अपने कार्यकाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एसडीपीओ ने बताया कि सोमवार को एसपी साहब को गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के ठरका गांव के सुरंगही बांध के पास नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के अहिपुरवा गांव निवासी प्रदीप डोम एवं उसके अन्य साथियों के द्वारा धोखाधड़ी कर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन देकर बाहर के लोगों को बुलाकर जुआ खेलवाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी।
सूचना के बाद एसपी साहब के द्वारा डीएसपी मुख्यालय यशोधरा के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम गठित किया गया। क्यूआरटी टीम एवं नगर ऊंटारी थाने की पुलिस ने उक्त स्थल पर छापेमारी की जहां जुआ खेलते आठ जुएड़ियों को जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही वहां से साढ़े दस लाख रुपये नगद, चार बोलेरो, अर्टिगा, चार बाईक, आठ मोबाईल, एक बैग, दरी एवं तास का पत्ता बरामद किया गया।
गिरफ्तार जुआड़ियों में मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला अंतर्गत बैढन थाना के बेलोजी गांव के सुंदर साह एवं ब्रहपान गांव के पुष्पेंद्र वैश्य, नावानगर थाना क्षेत्र के दसौती गांव के प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, माड़ा थाना क्षेत्र के बहेरी कला गांव के बाबुजी शाह, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला अंतर्गत ओबरा थाना क्षेत्र के डाला गांव निवासी अखिलेश उपाध्याय, हमीरपुर जिला अंतर्गत जरिया थाना क्षेत्र के पहरा गांव के रामनरेश सिंह एवं चंडोत गांव के दिलीप कुमार एवं छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला अंतर्गत रामानुज गंज थाना क्षेत्र के त्रिपेश्वर पुर गांव के शंभेर खां के नाम शामिल हैं।
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार जुएड़ियो के विरुद्ध नगर ऊंटारी थाना में मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रेसवार्ता में एसडीपीओ के साथ पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार, पुअनि जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
1
Love
0
Funny
0
Angry
1
Sad
0
Wow
0