प्राथमिक विद्यालय पाल्हेकला में विद्यालय प्रबंधन समिति गठित, श्वेता देवी बनीं अध्यक्ष
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : शहर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाल्हेकला में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया। वार्ड सदस्य राजीव रंजन पासवान की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से श्वेता देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। जबकि रानी देवी को उपाध्यक्ष एवं पिंकी देवी को संयोजिका चुना गया।
वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में प्रधानाध्यापिका सुजाता कुमारी, मनोरमा कुमारी, राजू कुमार देव, प्रभावती देवी, पूनम देवी, रूबी देवी, सोना देवी एवं विंध्याचल राम का चयन किया गया। चयन बीआरपी श्रीकांत पांडेय एवं सीआरपी धीरेन्द्र प्रजापति की देखरेख में संपन्न हुई। आमसभा में नवगठित समिति के सदस्यों ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
साथ ही अभिभावकों एवं विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। उस मौके पर बीआरपी श्रीकांत पांडेय एवं सीआरपी धीरेन्द्र प्रजापति ने विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुये कहा कि एसएमसी विद्यालय की गुणवत्ता सुधार, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा बच्चों के हित में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती है।
उन्होंने नवनिर्वाचित समिति से पारदर्शिता एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। अंत में सभाध्यक्ष राजीव रंजन पासवान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजिका एवं सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। धन्यवाद ज्ञापन के साथ आमसभा की कार्यवाही संपन्न हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0