झामुमो संगठन को मिली नई धार मो सैयद गुलाम हुसैन बने जिला प्रवक्ता
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गढ़वा जिला कमेटी ने संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुये मो सैयद गुलाम हुसैन को जिला प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष शंभु राम द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से औपचारिक घोषणा की गई। जारी पत्र के अनुसार नवमनोनीत जिला प्रवक्ता मो सैयद गुलाम हुसैन ग्राम अचला नवाडीह, प्रखंड गढ़वा के निवासी हैं।
संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रिय भागीदारी, अनुशासन और कार्यकुशलता को देखते हुये पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि वे झामुमो की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे और संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शंभू राम ने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त करने के लिये समर्पित और योग्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे रही है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि मो सैयद गुलाम हुसैन वरिष्ठ नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वहीं जिला सचिव शरीफ अंसारी ने भी मनोनयन पर खुशी जताते हुये कहा कि यह निर्णय संगठनात्मक मजबूती की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाना है, जिसमें प्रवक्ता की भूमिका बेहद अहम होती है।
मो सैयद गुलाम हुसैन के जिला प्रवक्ता बनने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुये भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में झामुमो की गतिविधियां और अधिक प्रभावी होंगी और जनहित के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0