पूर्व मंत्री के आवास पर आयोजित बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय

Feb 14, 2026 - 18:05
पूर्व मंत्री के आवास पर आयोजित बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर शनिवार को आयोजित बैठक में झामुमो से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े ब्राह्मण परिवारों ने गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिये पार्टी समर्थित प्रत्याशी संतोष केशरी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का निर्णय लिया। पूर्व मंत्री श्री ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में गढ़वा नगर निकाय चुनाव में जात-पात से ऊपर उठकर मतदान करने तथा पार्टी समर्थित योग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी संतोष केशरी को तन-मन से समर्थन देकर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वावासी किसी के बहकावे या चिकनी-चुपड़ी बातों में न आएं। समाज को जाति एवं धर्म के नाम पर बांटने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी जाति या धर्म के लिये नहीं, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के विकास के लिये होता है। इसलिये गढ़वा के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुये संतोष केशरी को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। बैठक में उपस्थित झामुमो से जुड़े ब्राह्मण परिवारों के प्रबुद्ध लोगों ने गढ़वा वासियों से अपील करते हुये कहा कि नगर परिषद की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाले, जुझारू एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले प्रत्याशी संतोष केशरी को मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाएं।

लोगों ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि झामुमो से जुड़े ब्राह्मण समाज के लोग पार्टी के निर्णय से अलग होकर अन्य प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं, जो पूर्णतः निराधार है। इसी संदर्भ में पार्टी पदाधिकारियों एवं ब्राह्मण परिवारों ने एकमत होकर पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिये प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया। बैठक में यह भी कहा गया कि चुनाव जाति एवं रिश्तेदारी से ऊपर उठकर निष्पक्ष रूप से लड़ा जाना चाहिये।

श्री केशरी का चयन पार्टी द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किया गया है और पार्टी का निर्णय सर्वमान्य होना चाहिये। स्थानीय स्तर पर दुष्प्रचार कर मतदाताओं को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे जनता को सचेत रहने की आवश्यकता है। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि गढ़वा शहरी नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिये संतोष केशरी ही सर्वाधिक योग्य उम्मीदवार हैं।

 बैठक में परमा पाण्डेय, अधिवक्ता परेश तिवारी, धीरेन्द्र चौबे, सच्चिदानंद तिवारी, मिथिलेश कुमार झा, देवेन्द्र तिवारी, धन्नजय तिवारी, नारद तिवारी, मनोज तिवारी, नीरज तिवारी, रेखा चौबे, रेखा पाठक, राजेश चौबे, ज्योतिष धर दुबे, कार्तिक पाण्डेय, अनन्त दुबे, अरूण दुबे, अनु दुबे, बब्लु दुबे, मुकेश पाठक, गुडू तिवारी, रवि दुबे, प्रमोद तिवारी, विपुल तिवारी, मुकेश तिवारी, मुन्ना तिवारी, कमलेश तिवारी, रविकांत दुबे, मयंक द्विवेदी, निशांत चौबे, अभिषेक दुबे, गुंजन दुबे, अंकित पाण्डेय, आनन्द पाण्डेय, विजय तिवारी, ब्रजेश तिवारी, मनोज चौबे, अभय तिवारी, गुडू तिवारी, विकास पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0