भारी बारिश को देखते हुए डीसी ने कांडी प्रखंड का किया दौरा
बंशीधर न्यूज
कांडी : कांडी प्रखंड में भारी बारिश और सोन नदी के बढ़े जलस्तर से पंडी नदी में आए उफान के कारण कांडी प्रखंड के दर्जनों गांवों में धान की फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई है। बुधवार को गढ़वा के उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने कांडी प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कांडी प्रखंड क्षेत्र के भीम बराज पुल का निरीक्षण किया।
इसके बाद कोयल नदी पर स्थित सुंडीपुर पुल का जायजा लिया तथा नारायणपुर पुलिया के समीप जलमग्न खेतों में धान की फसल की स्थिति देखी। उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान भंडरिया ,नारायणपुर, चोका, बलियारी, बरवाडीह, सनपुरा सहित आसपास के कई गांवों के किसानों ने अपनी फसल क्षति की जानकारी दी। किसानों ने बताया कि पंडी नदी के तेज बहाव और बारिश का पानी खेतों में जमा रहने के कारण धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
लंबे समय तक पानी जमा रहने से खेतों में लगी फसल बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गई है। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि भारी बारिश और जलभराव से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को चिन्हित कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उन्होंने प्रभावित किसानों से कहा कि वे अपनी फसल क्षति का आवेदन अंचल कार्यालय में जमा करें, ताकि क्षति का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भी प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर किसानों की क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया। प्रभात कुमार दुबे उर्फ बड़ू दुबे ने बुधवार को ही दूरभाष के माध्यम से उपायुक्त से बातचीत कर कांडी क्षेत्र में बारिश से हुई फसल क्षति और जलभराव की स्थिति का जायजा लेने का आग्रह किया था।
इसके बाद उपायुक्त ने बुधवार को ही क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। वही नारायणपुर सहित सोन नदी की ओर पानी वापस लौटने वाले कई स्थानों पर बनी पुलिया और सड़क की ऊंचाई खेतों के स्तर से अधिक है। इसके कारण खेतों में जमा पानी आसानी से सोन नदी की ओर वापस नहीं जा पा रहा है।निरीक्षण के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के स्टेट सेक्रेटरी गौरी शंकर दुबे ने उपायुक्त के समक्ष महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया।
निरीक्षण के दौरान एसी विकास राय, बीडीओ राकेश सहाय, मंझियांव बीडीओ श्रीमती कनक, कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, थाना प्रभारी असफाक आलम, राणाडीह पंचायत मुखिया ललित बैठा प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, पतीला मुखिया अमित कुमार दुबे तथा बलियारी पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम कुमार मुन्ना ठाकुर समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0