डॉ गोखुल प्रसाद बने अनुमंडल अस्पताल के नये प्रभारी उपाधीक्षक

Sep 1, 2026 - 22:30
डॉ गोखुल प्रसाद बने अनुमंडल अस्पताल के नये प्रभारी उपाधीक्षक

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर अनुमंडल अस्पताल को नया प्रभारी उपाधीक्षक मिल गया है। सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोखुल प्रसाद को अस्पताल का प्रभारी उपाधीक्षक बनाया है। उन्हें व्यवस्था के संचालन को लेकर प्रशासनिक जिम्मेवारी सौंपी गई है। यहां बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक का प्रभार जिले के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ही संभाल रहे थे।

हालांकि वित्तीय प्रभार अभी भी सीएस के पास ही है। डॉ गोखुल प्रसाद को अब यह नई जिम्मेवारी मिलने के बाद अस्पताल के प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में नई व्यवस्था शुरू होने की उम्मीद है।

नये प्रभारी उपाधीक्षक के सामने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने एवं अस्पताल के कामकाज को प्रभावी ढंग से संचालित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0